घोसी: प्लस टू उच्च विद्यालय हरदासपुर के क्लर्क बाइक से गिरकर हुई जख्मी पीएचसी घोसी से किया गया रेफर
प्लस टू उच्च विद्यालय हरदासपुर में कार्यरत क्लर्क धौताल बीघा गांव के समीप मुख्य नहर मार्ग पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में तत्काल उन्हें पीएचसी घोसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।