रानीगंज मुख्य बाजार में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से आम राहगीरों के साथ-साथ बाइक, साइकिल और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर नगर पंचायत की पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।