बीना: कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन, कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सब्जियों का विक्रय
Bina, Sagar | Jul 5, 2026 शासन के आदेश पर कृषि विभाग की निगरानी में पिछले कई महीनो से कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जाता है।जिससे लोगों को रसायन मुक्त शुद्ध एवं ताजी सब्जियां उपलब्ध कराई जा सके। वहीं रविवार सुबह 7:00 से 2:00 बजे तक जैविक हाट बाजार लगाया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों को निगरानी में रसायन मुक्त ताजी सब्जियां एवं फल का विक्रय किया गया।