हमीरगढ़: झोपड़ियां गांव में जलजीवन मिशन फेल, 28 माह का ₹2.83 लाख बिजली बिल बकाया, ट्यूबवेल कनेक्शन कटा—165 घरों की जलापूर्ति ठप
मंगरोप ग्राम पंचायत के झोपड़ियां गांव में जलजीवन मिशन योजना पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है।बिजली विभाग के करीब 28 महीनों के बकाया लगभग 2 लाख 83 हजार रुपए के बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण विभाग ने पांच दिन पूर्व ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन काट दिया।इसके चलते झोपड़ियां गांव के करीब 165 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है और ग्रामीणों को भारी परेशानी है