महोबा मुख्यालय के अनाथालय में विश्व हिंदू महासंघ के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के निः वर्तमान जिला अध्यक्ष सागर सिंह सेंगर टीम सहित पहुंचे। जहां उन्होंने अनाथ बच्चों के साथ मिलकर अपनी बच्ची योगिता सेंगर का पहला जन्म दिवस मनाया। वहां पर बच्चों के साथ मिलकर अपनी पुत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया। इस मौके पर उनके द्वारा अनाथ बच्चों को प्रसाद के तौर पर खिचड़ी बाटी गई।