गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के सोनमा पंचायत के प्राणपुर में स्मार्ट मीटर न लगने पर तीन वार्डों में विद्युत आपूर्ति ठप
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के सोनमा पंचायत के प्राणपुर वार्ड 11 12 एवं 13 के लोगों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया जिसके बाद विद्युत विभाग के द्वारा इन वार्डो में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसी आक्रोश में ग्रामीणों ने बैठक कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की एवं विभाग को आंदोलन की भी चेतावनी दी है