औरंगाबाद के देव प्रखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलवार को बिहार विधानसभा में डिग्री कॉलेज की माँग को सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मजबूती से रखी। और कहा कि यह केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि शिक्षा, अवसर और क्षेत्रीय विकास की सशक्त नींव है। देव और औरंगाबाद के हर छात्र को बेहतर शिक्षा मिलना उसका अधिकार है। और हम इसे सुनिश्चित करेंगे।