गुना के बजरंगगढ़ में स्थित प्राचीन बजरंगगढ़ किले के हनुमान मंदिर पर 29 अक्टूबर को विशाल अन्नकूट भंडारा हुआ। आयोजन समिति ने बताया, लगातार 32वा अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया है। बजरंगगढ़ किले में प्राचीन मंदिर में भगवान हनुमान जी और राम दरबार को छप्पन भोग लगाए गए। महा आरती और पूजन के साथ भंडारा शुरू किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।