मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी के आदेश पर शामली जिले के समस्त थानों की पुलिस ने अपने—अपने क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। आकस्मिक मद्द के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।