जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार की शाम साढ़े छह बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।