फुल्लीडूमर: बिहार टॉपर शुभम का खेसर बाजार स्थित मार्शल अकादमी में सम्मान, माता-पिता भी उपस्थित रहे
मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार टॉपर सूची में छठा स्थान एवं जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हाई स्कूल खेसर के छात्र शुभम कुमार का सोमवार को आवासीय मार्शल अकादमी में भव्य स्वागत किया गया। अकादमी के प्राचार्य सह निदेशक आचार्य रघुनंदन शास्त्री ने अपने कार्यालय में शुभम को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भवि