मोदीनगर: मोदीनगर में चाय की दुकान लगाने वाले युवक के साथ जमकर हुई मारपीट, पीड़ित ने गल्ला लूटने का लगाया आरोप
मोदीनगर क्षेत्र के फरीदनगर में चाय की दुकान लगाने वाले नौशाद मलिक नाम के युवक के साथ शनिवार शाम कुछ युवकों की ओर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान नौशाद मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नौशाद मलिक का कहना है कि आरोपी नीरज और अमित नाम के दो युवक उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी दुकान का गल्ला लूटकर फरार हो गए।