बालोद: जिले के वीर सपूत भोजराम साहू को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित; गोली लगने के बाद भी मोर्चे पर डटे रहे
Balod, Balod | Jun 9, 2026 बालोद जिले के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी एवं असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू को देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से पूरे बालोद जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है।