सिवनी मालवा: पिपरिया कला ग्राम में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची युवक की जान
सिवनी मालवा के पिपरिया कला ग्राम के मातापुर टोला क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि रविशंकर उईके ने अपने घर में फांसी लगा ली,जब परिजनों ने उसे लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा युवक को तत्काल सिवनी मालवा अस्पताल ले जाया ग