मोहम्मदगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहम्मदगंज में विशेष योग शिविर कल, सुबह 5 बजे रेलवे परिसर में होगा आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति, मोहम्मदगंज की ओर से 21 जून को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में क्षेत्रवासियों को सपरिवार भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।