कानपुर: 9वीं मंजिल से कूदकर छात्र की आत्महत्या मामले में मां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर FIR दर्ज करने की मांग की
नवाबगंज में नवी मंजिल से कूद कर छात्र के आत्महत्या मामले में अब उसकी मां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। छात्र की मौत के बाद से ही उसकी मां छात्र के पिता यानी अपने पति पर हत्या करने का आरोप लगा रही है। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 10:00 बताया जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।