कानपुर: निराला नगर में पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या कर न्यूड लाश ग्राउंड में फेंकी, कुत्तों ने नोच डाला चेहरा
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप के सेल्समैन की ईट से कूट कर हत्या कर दी गई आरोपी सेल्समैन की न्यूड लाश को निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर फेक कर चले गए।शव से कुछ दूरी पर उसके कपड़े पड़े हुए थे वही सेल्समैन का दाहिना कूल्हा, चेहरा, गर्दन,पेट का कुछ हिस्सा कुत्तों ने नोच खाया। सोमवार सुबह 9:00 बजे के लगभग मॉर्निंग बॉकरो ने शव को देख पुलिस को सूचना दी