मेदिनीनगर सब्जी मार्केट में लादीगढ़ कॉम्प्लेक्स के पास आपसी विवाद में दुकान और मकान में आग लगा दी गई। दुकान और मकान अविनाश प्रकाश की बताई गई है। घटना शुक्रवार सुबह 4:30 से 5:00 के आसपास हुई। अविनाश ने सुबह 9:00 बजे घटना की पूरी जानकारी दी और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।