रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस की अवैध बालू खनन को लेकर बड़ी कार्यवाही,7 ट्रैक्टर जप्त,नूनगढ़ स्थित किउल नदी में छापेमारी
नूनगढ़ स्थित किउल नदी में शुक्रवार 6 बजे अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष ने अवैध बालू लदा 5 ट्रैक्टर सहित ट्रॉली एवं 2 ट्रॉली को जब्त किया है।वहीं बालू खनन से जुड़े माफिया और ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है।