लोहरदगा जिला कृषि विकास महासंगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम अंसारी के अगुवाई में शनिवार दोपहर लगभग 1 :15 बजे एक प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद से मुलाकात कर जमीन से संबंधित लंबित मामलों के जल्द निष्पादन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सदर अंचल लोहरदगा में रैयतों के कई आवेदन लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं।