रामगढ़ चौक: नन्दनामा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
नंदनामां से बुधवार 7 बजे एक व्यक्ति की करंट के चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है। जिसकी पहचान नन्दनामा के धर्मेंद्र राम के रूप में हुई है।ग्रामीण के अनुसार धर्मेंद्र राम राजमिस्त्री का काम कर देर रात घर लौट रहा था। इस दौरान गली में झूल रहे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया और मूर्छित हो गिर पड़ा। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी।