दातागंज: उसावां नगर में बिजली का तार टूटकर नाली में गिरा, दो बच्चे सहित तीन लोग घायल
शुक्रवार को उसावां नगर में बिजली का तार टूटकर नाली में गिर गया जिसमें दो बच्चे सहित तीन लोग करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उसावां के वॉर्ड नम्बर 8 में राममूर्ति की पत्नी कल्याण, तरुण, और सुनैना करेंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने तीनों को अस्पताल भर्ती कराया है।