गुना में निरीक्षण के दौरान 14 दिसंबर को कलेक्टर से दादाबाड़ी निवासी बुजुर्ग दंपत्ति नानकराम भील जो दिव्यांग है ने चलने फिरने में असमर्थ होने पर बैटरी वाली ट्राई साइकिल मांगी थी। कलेक्टर ने मौके पर ही निर्देश दिए थे। 15 दिसंबर को दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट बुलाकर बैटरी वाली ट्राई साइकिल दी, तो दोनो के चेहरे खिल गए। कलेक्टर को धन्यवाद दिया।