कोल: मदारगेट में नशे की हालत में छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना नगर कोतवाली इलाके के मदारगेट पर किराये के मकान में रह रहा युवक नशे की हालत में घर की छत से गिरकर, गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों के द्वारा शनिवार की शाम घायल को जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहाँ डॉक्टर के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।