सुसनेर: डाक बंगला रोड़ पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया सफाई मित्र कयामुद्दीन का सम्मान
नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी रोज सुबह-सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरते हैं। इसी दौरान उन्होंने लगातार देखा कि सफाई मित्र कयामुद्दीन बेहद मुस्तैदी और दिल से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कयामुद्दीन के इसी समर्पण से खुश होकर आज शुक्रवार की सुबह अध्यक्ष ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।