हेरहंज: वज्रपात से घायल 2 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी, मृतक युवक का हुआ अंतिम संस्कार
हेरहंज प्रखंड मुख्यालय के घूरे गांव स्थित मोबाइल टावर के पास बारिश के दौरान शनिवार शाम हुई वज्रपात की चपेट में घायल तीन में से दो लोगों को आज सोमवार की दोपहर रांची स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि तीसरे का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति में काफी सुधार है और अगले एक-दो दिनों में उसे छुट्टी मिलने की संभावना है।