चकाई: चकाई में एसीसी 11 की टीम बना चैंपियन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
Chakai, Jamui | Feb 14, 2024 आईपीएल की तर्ज पर रायल स्टार क्लब लिलुडीह मैदान पर चल रहे चेम्पियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसीसी 11 एवं डीसी 11 के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी 11 की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी 11 की टीम 14 ओवर में 86 रन बनाकर आल आउट हो गई।