बांसवाड़ा: खेल मैदान में दीपावली से पहले आतिशबाजी से आगजनी पर मॉकड्रिल, प्रशासन की तत्परता की हुई परख, मेडिकल टीम पहुंची देरी से
कॉलेज मैदान में स्थित खेल मैदान में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने आतिशबाजी से आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की। मॉकड्रिल की सूचना मिलते ही सबसे पहले राज तालाब थाना पुलिस थानाधिकारी देवीलाल मय जाब्ता पहुंचे ओर बाद में नगर परिषद की टीम और देरी और अंतिम में चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची ।