पीपलू कस्बे के डाक बंगला में सोमवार को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल तिलहन योजना तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सहायक निदेशक कृषि विस्तार डॉ रामनिवास चौधरी के सानिध्य में किया गया। सहायक कृषि अधिकारी रामअवतार गुर्जर ने बताया कि कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा ने रबी कि तिलहनी फसलों की उन्नत किस्म के बारे में जानकारी दी।