बालोद जिले में अब पुलिस व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने शनिवार को जिले के सभी थानों में QR कोड प्रणाली का शुभारंभ किया। इसके जरिए नागरिक मोबाइल से स्कैन कर पुलिस सेवाओं से जुड़ा अपना अनुभव और सुझाव सीधे ऑनलाइन साझा कर सकेंगे।