पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के पनिहारी गांव में बीती रात एक किसान का शव रोड किनारे मिला, गांव के लोगों पर हत्या की शंका जताई।
पिछोर थाना क्षेत्र के पनिहारी गांव में बीती रात एक किसान का शव रोड किनारे मिला। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या की शंका जताई। परिजनों ने आज पिछोर थाना आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। नाराज परिजनों ने fir न होने पर थाने के सामने शव को रखकर चक्का जाम किया। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।