सीतापुर: मनवा चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के मनवा चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया था। दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जिसके कारण उसकी मौत हो गई व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है।