पीरटांड: अकदोनी खुर्द में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध, सरकार को कोसा
हेमंत राज में योजनाओं में किस तरह लूट मची है इसका ताजा उदाहरण दिखा मंगलवार को 1 बजे अकदोनी खुर्द में। यहां सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया।बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा सड़को को बनवाने की मांग करते हुए वर्षो बीत जाते हैं। फिर जाकर कही बड़ी मुश्किल से मांग पूरी होने के बाद सड़क बनाने या मरम्मत की स्वीकृति मिलती है।