पीरटांड: पीरटांड के वीर गांव में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 8 बजे सामूहिक प्रयास से सड़क बनाने का काम शुरू किया
पीरटांड के वीर गांव में ग्रामीण बुधवार सुबह 8 बजे सामूहिक प्रयास से सड़क बनाने में जुटे नजर आए। सरकार से लगातार मिन्नत करने के बाद भी यहां सड़क नहीं बनी तो ये लोग खुद सड़क बनाने में कई दिनों से जुटें हुए हैं।यह है झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और मुख्यमंत्री के बेहद करीबी विधायक सुदीब्य कुमार सोनू का विधानसभा क्षेत्र पीरटांड़ का हाल।