महोबा: कुलपहाड़ कस्बे में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Oct 20, 2025 कुलपहाड़ कस्बा निवासी 60 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुरेशचंद्र खेत में मूंगफली की फसल की कतराई करा रही थी। तभी साड़ी थ्रेसर मशीन में फंस गई और महिला मशीन की चपेट में आकर घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।