फिरोज़ाबाद: बजरंग नगर इलाके में गाली गलौज का विरोध करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में शनिवार की रात को पति के द्वारा पत्नी के मायके वालों को गाली दी जा रही थी जिसका विरोध करने पर पति ने पत्नी ज्योति को बेरहमी से पीटा है। आरोपी पति संजीव के खिलाफ महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।