मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में जलभराव और तालाब की जमीन पर कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
क्षेत्र के नगला प्रसाद निवासी ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य विनीता शाक्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जिन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया के गांव में जल भराव की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है जिससे उन्हें आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर भी कब्जा किया गया है।