मैनपुरी: मैनपुरी में गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीद दिवस को मनाते हुए निकाली गई शोभायात्रा
मैनपुरी में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को मनाया गया, जिसमें पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से एक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एकता और भक्ति का संगम देखने को मिला, जहां संगत द्वारा गुरु महिमा का बखान किया गया और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।