विदिशा नगर: महावीर जयंती के मौके पर किले अंदर छोटा जैन मंदिर से निकाला भव्य चल समारोह, महावीर को विराजमान कर निकाला चल समारोह
आज महावीर जयंती के मौके पर विदिशा के जैन समुदाय के लोगों ने किले अंदर छोटा जैन मंदिर से वह चल समारोह का आयोजन किया। जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए माधवगंज पहुंचा जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। पालकी में भगवान महावीर को विराजमान कर चल समारोह में साथ ले जाया गया। विभिन्न जगहों पर उनकी पूजा अर्चना की गई। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।