सिराथू: लेहदरी गंगा ब्रिज कई जगहों पर क्षतिग्रस्त, बालू माफिया ओवरलोड बड़े वाहनों को गुजरवा रहे हैं, पुलिस नदारद
कड़ा धाम थाना इलाके के लेहदरी गंगा ब्रिज पर बड़े वाहनों का गुजरना बंद नहीं हुआ है।सोमवार शाम कई वाहन ओवरलोड जाते हुए देखे गए हैं।बताया जाता है कि यह ब्रिज कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।ब्रिज में सरिया दिखने लगी है इसके बावजूद बालू माफिया अपने बड़े वाहन इस पर से गुजरवा रहे हैं जिन्हें इलाके की पुलिस नहीं रोक पा रही है।