गोपालपुर: ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मिले भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता
पटना स्थित आवास पर भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गोपालपुर विधानसभा के विधायक बुलो मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।