राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के आदेश की करीब सात महीने बाद पालना करते हुए पंचायतीराज विभाग ने पंडेर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच ममता जाट को पुनः पदभार दिलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित की गई ममता जाट को हाईकोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर आदेश की पालना लंबे समय तक नहीं हो सकी।