शंकरपुर: "सड़क पर जलजमाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी"
सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जागीर से परमानंदपुर थाना तक जाने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क बरसात में तालाब बन गई है। बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद सड़क का पक्कीकरण नहीं हुआ। अब उन्होंने जल्द निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी