रामानुजगंज: नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की
रामानुजगंज मंगलवार नगर पालिका परिषद में नियमित बैठकों के अभाव को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने इसे जनहित और विकास कार्यों के लिए गंभीर बाधा बताते हुए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में परिषद की बैठकों के नियमित आयोजन को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने गंभीर चिंता जताई है।