डीग: डीग किले की 'लाखा तोप' जाट शौर्य और सैन्य शक्ति का प्रतीक है
डीग किले में स्थित ‘लाखा तोप’ आज भी भरतपुर के जाट शासकों की सैन्य शक्ति, दूरदर्शिता और गौरवशाली इतिहास की गवाह बनी हुई है। किले के उत्तर-पश्चिमी कोने में बने विशाल ‘लाखा बुर्ज’ पर स्थापित यह तोप सदियों बाद भी पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।