दुधि: जाबर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कूटी ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, महिला को जिला अस्पताल किया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान जाबर गांव निवासिनी 60 वर्षीय फूलपति पत्नी द्वारिका प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पैदल अपने घर लौट रही थीं।