निराश्रित गोवंश के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए जिला प्रशासन की “पुण्य की एफडी” पहल जनपद में जनसहभागिता का अनूठा उदाहरण बन रही है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे भूसा दान अभियान में किसान, समाजसेवी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।