भीमपुर: भीमपुर सहित क्षेत्र में जोरदार बारिश,आम लोगों को गर्मी से मिली राहत किसान खरीब सीजन की बुवाई में जुटेंगे
Bhimpur, Betul | Jun 29, 2026 भीमपुर सहित क्षेत्र में शाम छः बजे के आसपास जोरदार बारिश हो गई। लम्बे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। वहीं अचानक हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली किसानों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बारिश के बाद अब बुवाई की शुरुआत करेंगे। अचानक बदले मौसम के बाद भीमपुर सहित धामनया,पलासपानी डोकया सहित क्षेत्र में जमकर बारिश हो गई।