धुलकोट के त्यौहारिया हाट में समाजजनों ने गुलाल लगाकर भोंगर्या हाट में आने का दिया निमंत्रण।ग्राम धुलकोट में बुधवार को त्यौहारिया हाट लगा। इसे आदिवासी समाज के लोग बुधवारिया हाट भी कहते है। त्योहारियां हाट के दौरान समाजजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर क्षेत्रवासियों से अगले बुधवार को लगने वाले भोंगर्या हाट में आने की अपील भी की है ।