रायसागर में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट पेश कर भेजा जेल। पिछले दिनों वन ग्राम रायसागर के बड़वा फाल्या में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी दिनेश पिता लकड़ियां को 6मार्च को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया हैं।